जमुड़िया निवासी सुजीत पाल ने निर्दलीय के तौर पर भरा आसनसोल लोकसभा के लिए नामांकन:
1 min read
जमुड़िया :जमुड़िया के रहने वाले सुजीत पाल ने आज आने वाले आसनसोल लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भरा सुजीत पाल निर्दलीय के तौर पर चुनाव में खड़े हो रहे हैं यह पहला मौका है जब वह लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बने हैं आपको बता दें कि सुजीत पाल पहले माकपा कार्यकर्ता थे बाद में वह भाजपा से जुड़ गए भाजपा के वह पदाधिकारी भी थे लेकिन 2021 में टिकट बंटवारे पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने भाजपा छोड़ दिया। अब वह निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं












