शिल्पांचल के जाने-माने पत्रकार क्रांति सिंह की पत्नी का देहांत:
1 min read
रानीगंज :कल रात दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में शिल्पांचल के वरिष्ठ तथा जाने-माने पत्रकार क्रांति सिंह की पत्नी का निधन हो गया क्रांति सिंह की पत्नी पूजा सिंह 42 वर्ष की थी और दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं । डॉक्टर के लाख कोशिशें के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका जैसे ही इस बात की खबर इस क्षेत्र के पत्रकारों को हुई बहुत से पत्रकारों ने रात में ही अस्पताल पहुंचकर क्रांति के परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े होने की बात कही इस क्षेत्र के कई विशिष्ट व्यक्तियों ने भी पूजा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की है। दिवंगत पूजा सिंह का अंतिम संस्कार आज सुबह 10:00 बजे रानीगंज के मेजिया घाट में किया जाएगा












