बावरी समाज की तरफ से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में रवींद्र भवन में हुई चुनावी सभा:
1 min read
आसनसोल :जैसे-जैसे आसनसोल लोकसभा में मतदान की तारीख नजदीक आ रही है टीएमसी की तरफ से प्रचार में और जोर लगाया जा रहा है इस कड़ी में आज आसनसोल के रविंद्र भवन में बावरी समाज की तरफ से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया इस सभा में शत्रुघ्न सिन्हा मंत्री मलय घटक पश्चिम बर्धमन ज़िला परिषद के सभाधिपति विश्वनाथ बावड़ी आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी के अलावा बावरी समाज से जुड़े तमाम वरिष्ठ और विशिष्ट लोग उपस्थित थे इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार से सवाल किया कि 10 साल पहले उन्होंने लोगों से जो वादे किए थे उन वादों का क्या हुआ उन्होंने वादा किया था कि हर साल 2 करोड लोगों को नौकरी दी जाएगी 10 सालों में 20 करोड लोगों को नौकरी मिलनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा कि बावरी समाज के क्या एक भी युवा को नौकरी मिली है जवाब है नहीं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी वादे किए थे हर वादे पर वह विफल रहे हैं वहीं टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन उनका एक भी वादा पूरा नहीं हुआ वही गुरदास चटर्जी ने कहा कि जब हम अपने घर की बेटी का हाथ किसी के हाथ में देते हैं तो हम अच्छी तरीके से उसे लड़के के बारे में खोजबीन करते हैं उसके परिवार के बारे में जानकारी हासिल करते हैं यहां पर अगले 5 सालों के लिए आसनसोल लोकसभा को एक व्यक्ति के हाथों में सौंपने की बात है ऐसे में भाजपा के उस प्रत्याशी के बारे में अच्छे तरीके से जानकारी हासिल करना बहुत जरूरी है उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग हो या वर्धमान दुर्गापुर इससे पहले वह जहां पर भी सांसद थे वहां के लोगों के साथ उनका कोई सरकार नहीं रहा यहां तक की वहां के लोगों ने यह कहा कि उनके सांसद लापता हो गए हैं












