कुल्टी में टीएमसी ने शत्रुघ्न सिन्हा के पोस्टर फाड़ने का विपक्ष पर लगाया आरोप, भाजपा का आरोपों से इंकार:
1 min read
कुल्टी :आसनसोल लोकसभा केंद्र के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के 100 नंबर वार्ड अंतर्गत डीपीएस मोड पर टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में पोस्टर लगाए गए थे लेकिन आज देखा गया कि उन पोस्टरों को किसी ने फाड़ दिया है इसे लेकर स्थानीय टीएमसी नेतृत्व ने विरोधी पक्ष पर निशाना साधा है उनका कहना है कि विरोधियों को यह पता चल गया है कि यहां पर शत्रुघ्न सिन्हा की जीत सुनिश्चित है इस वजह से डर से वह इस तरह की ओछी हरकत कर रहे हैं उन्होंने साफ कहा कि टीएमसी को पूरा विश्वास है के विरोधी पार्टियों को जब यह बात समझ में आ गई कि यहां से उनका जितना मुश्किल है तो उन्होंने इस तरह की हरकत की है उन्होंने कहा कि टीएमसी की तरफ से इस मामले की जानकारी चुनाव आयोग को दी जाएगी वहीं भाजपा के युवा नेता अमित गोराई ने कहा कि टीएमसी द्वारा भाजपा पर जो आरोप लगाया जा रहा है वह पूरी तरह से निराधार है भाजपा के पास सांगठनिक तौर पर करने के लिए बहुत सारा काम है वह इस तरह की हरकतें नहीं करते उन्होंने कहा कि यह टीएमसी के अंदरूनी कलह का नतीजा है वही टीएमसी द्वारा इस मामले को चुनावआयोग में ले जाने की बात का उन्होंने स्वागत किया उन्होंने कहा कि वह भी चाहते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और जब जांच में यह बात सामने आ जाएगी की पोस्टर फाड़ने में भाजपा का कोई हाथ नहीं है तो टीएमसी नेताओं को सबके सामने भाजपा पर आरोप लगाने के लिए माफी मांगनी पड़ेगी












