लोकसभा चुनाव को बंगाल में हिंसा मुक्त रखने के लिए आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने सभी पार्टियों से की अपील:
1 min read
आसनसोल :आज से पूरे देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी लोकसभा चुनाव का पहला दौर शुरू हो गया बंगाल में अक्सर देखा गया है कि कोई भी चुनाव हो राजनीतिक प्रतिद्वंदिता हिंग्स में तब्दील हो जाती है अक्सर इसकी वजह से लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है इसे लेकर आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने सभी राजनीतिक पार्टियों से एक अपील की है इस अपील में उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल के हर एक राजनैतिक पार्टी एवं आम जन गण से हाथ जोड़कर निवेदन है कि इस लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में हिंसा ना हो इसका प्रण लें । पश्चिम बंगाल हमारे देश की सांस्कृतिक राजधानी है। देश की आजादी में हमारे पश्चिम बंगाल का अग्रणी भुमिका रही है । भारतवर्ष के लोग हमेशा से ही हम सब से कुछ ना कुछ सिखते हुए आयें हैं और इसी कारण अन्य प्रदेशों में हमारी बहुत ही इज्जत हुआ करती थी । चुनाव के समय की हिंसा हमारी इज्जतों पर ठेस पहुंचाती है । इस पश्चिम बंगाल के जन गण की इज्जत अन्य प्रदेशों में बनी रहे । इसलिए इस बार सभी को मिलकर संकल्प लेना होगा कि लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल को हिंसा मुक्त बना कर भारतवर्ष में मिशाल पेश करें ।












