shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने कुल्टी के डिसेरगढ़ में मां छिन्नमस्ता मंदिर में की पूजा अर्चना:

1 min read

कुल्टी :आसनसोल लोकसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी एसएस अलुवालिया और भाजपा नेता जीतेंद्र तिवारी अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहली बार आसनसोल के कुल्टी विधानसभा अंतर्गत डिसेरगढ़ भाजपा कार्यालय से मोटरसाइकिल रैली में निकले और छिन्नमस्ता मंदिर में पूजा की। इसके अलावा इस दिन उन्होंने डिसेरगढ़ क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक की. इसके अलावा इस दिन उनके कई अन्य कार्यक्रम भी हुए। छिन्नमस्ता मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया पत्रकारों से मुखातिब हुए उन्होंने कहा कि यह आसनसोल का इलाका उनकी जन्मभूमि है उनके पिता जेके नगर में काम किया करते थे लेकिन लाल संत्रास के कारण जेके नगर कारखाना बंद हो गया जिस वजह से उनके पिता को रोजगार के लिए दूसरी जगह जाना पड़ा उनको भी अपने पिता के साथ जाना पड़ा 34 वर्षों तक वह एक बंजारे की तरह विभिन्न राज्यों में रहे विभिन्न राज्यों का लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया लेकिन अब इस बार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें अपनी जन्मभूमि भेजा है और यहां से लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्देश दिया है उन्होंने कहा कि यह जो लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है आसनसोल में यह चुनाव व्यक्तियों के बीच की लड़ाई नहीं है यह चुनाव सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया बनाम शत्रुघ्न सिन्हा बनाम जहानारा खान नहीं है यह विचारधारा की लड़ाई है एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति है विकसित भारत की नीति है आर्थिक रूप से मजबूत भारत के नीति है तो दूसरी तरफ तुष्टिकरण की राजनीति है कटमनी है महिलाओं पर अत्याचार की राजनीति है महिलाओं की तस्करी की राजनीति है जमीन हड़पने की राजनीति है और लोगों को इन दो विचारधाराओं में से एक विचारधारा को चुनना है उनको पूरा भरोसा है कि लोग सही चुनाव करेंगे सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने कहा कि आज उन्होंने अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर छिन्नमस्ता मंदिर में पूजा अर्चना की और मां से प्रार्थना की की इस बार के चुनाव में लोग कम से कम अपना वोट अपनी मर्जी से दे सके। आज भाजपा कार्यकर्ताओं कीतरफ से जो बाइकरैली निकल गई थी उसमें से ज्यादातर बाइक सवारों के सर पर हेलमेट नहीं था। यहां यह सवाल उठता है कि आखिर चुनाव आयोग बार-बार इस तरह की घटनाओं पर मौन साधे क्यों रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page