लापता पोस्टर घटना के बाद अंडाल मे ही टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा का पहला रोड शो:
1 min read
अंडाल :आसनसोल लोकसभा केंद्र से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने अंडाल इलाके में रोड शो किया। इस मौके पर उनके साथ मंत्री मलय घटक मेयर विधान उपाध्याय डिप्टी मेयर वसीम उल हक़ अभिजीत घटक वरिष्ठ टीएमसी नेता वी शिवदासन दासू पश्चिम बर्धमान जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती सहित इस क्षेत्र के तमाम टीएमसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। आपको बता दें कि इस रोड शो का एक अलग ही महत्व है क्योंकि हाल ही में अंडाल में ही निवर्तमान सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए थे। स्थानीय भाजपा नेतृत्व द्वारा यह पोस्टर लगाए गए थे। उसी अंडाल में यह रोड शो उस हिसाब से काफी मायने रखता है। इस रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में आम लोगों की भी भीड़ मौजूद थी। शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी थीं । पत्रकारों ने शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा कि इसी अंडाल में उनके लापता होने के पोस्टर लगाए गए थे इसपर उन्होंने कहा कि जिन्होंने यह हरकत की थी उनको नही मालूम कि वह जितना आसनसोल में रहते हैं उतना दूसरा कोई नेता नहीं रहता। उन्होंने कहा कि आजकल गोदी मीडिया या मोदी मीडिया के ज़माने में यह बड़ा आसान हो गया है कि कोई भी चार या पांच लोग कहीं खड़े हो जाएं और कोई पोस्टर लगा दें मीडिया में वह आ ही जाएगा। उन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता वह जानते हैं यहां कि जनता उनके साथ है












