भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा पर किया तीव्र कटाक्ष कहा जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं:
1 min read
आसनसोल :भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आसनसोल रानीगंज आदि क्षेत्रों में रामनवमी का त्योहार लंबे समय से मनाया जाता रहा है इसलिए यहां के लोगों के लिए यह कोई नई बात नहीं है उन्होंने कहा कि यहां की जनता धूमधाम से लंबे समय से रामनवमी मनाती आई है वहीं टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के रामनवमी के अवसर पर आसनसोल में ना रहने के मुद्दे पर जितेंद्र तिवारी ने तीव्र कटाक्ष किया उन्होंने कहा कि जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं वहीं बताया जा रहा है कि आज शत्रुघ्न सिन्हा अंडाल एयरपोर्ट पर उतरने वाले हैं उनको लाने के लिए टीएमसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बाइक पर सवार होकर अंडाल गए हैं और एक रैली के माध्यम से वह आसनसोल आएंगे इस पर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह बड़ी हैरानी की बात है कि उनका नाम तो शत्रुघ्न है लेकिन वह राम से दूर है












