भाजपा बंगाल की जनता का दिल जीतने में फिर होगी नाकाम – विधान उपाध्याय:
1 min read
बाराबनी :बाराबनी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के ही दो गुटों के समर्थकों के आपस में हाथापाई पर उतर आने और पत्रकारों के साथ भी दुर्व्यवहार करने के मुद्दे पर वहां के विधायक और मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज वहां पर जो कुछ भी हुआ वह बेहद निंदनीय घटना है उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह का कोई वाकया पेश आया हो मयूर ने कहा कि कल शाम जमुरिया में भी भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर में बम विस्फोट हुआ पता चला है कि वह अपने घर में बम बना रहा था जब बम फट गया और घर की छत तक उड़ गई उन्होंने कहा कि भाजपा यहां पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के सहारे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को डरा कर बंगाल में अपनी जमीन तलाश कर रही है लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा यहां पर ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का नेतृत्व है ममता बनर्जी ने यहां पर जो जनकल्याणकारी परियोजना शुरू की है इससे सभी को लाभ मिल रहा है और यही वजह है कि लोग बार-बार हर चुनाव में टीएमसी को ही आशीर्वाद देते हैं और इस बार भी तो ऐसा ही कुछ होगा 2021 में जिस तरह से बंगाल की जनता ने टीएमसी को आशीर्वाद दिया था 2024 के लोकसभा चुनाव में भी उसके पुनरावृत्ति होगी भाजपा कितने भी कोशिश क्यों न कर ले बंगाल की जनता का मन नहीं जीत सकती












