सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पत्रकार के साथ धक्कामुक्की के लिए मांगी माफी कहा भाजपा में नही है कोई गुटबाजी:
1 min read
बाराबनी :बाराबनी इलाके में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा के दौरान मीडिया कर्मियों को भी उनका काम करने से रोका गया था और उनके साथ भी धक्का मुक्की की गई थी इसे लेकर भाजपा के आसनसोल लोकसभा केंद्र से प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने हाथ जोड़कर माफी मांगी उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा पत्रकारों का सम्मान करती आई है और अगर इस तरह की कोई घटना हुई है तो वह इसके लिए भाजपा की तरफ से माफी मांगते हैं हालांकि उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में किसी प्रकार की अशांति या हाथापाई की घटना से इनकार किया उन्होंने कहा कि आज जो कुछ हुआ वह हाथापाई या मारपीट नहीं थी वह भाजपा कार्यकर्ताओं का अति उत्साह था सभी चाहते हैं कि भाजपा यहां से जीते और इसमें वह अपना योगदान रखना चाहते हैं आज जितने लोगों को यहां बुलाया गया था उससे कहीं ज्यादा कार्यकर्ता आ गए थे जिस वजह से कुर्सियां कम पड़ गई थी और इसी खींचतान में यह घटना घटी उन्होंने बताया कि किसी के मन में किसी प्रकार की कोई बद नियत नहीं थी जो कुछ हुआ वह कार्यकर्ताओं के अति उत्साह के कारण हुआ क्योंकि सभी भाजपा को जीतवाना चाहते हैं भाजपा के चुनाव चिन्ह से उनको प्यार है और उसके लिए वह अपना योगदान रखना चाहते हैं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह की गतिविधियों को कभी समर्थन नहीं करती और ना हीं बीजेपी का कोई कार्यकर्ता ऐसा कर सकता है भाजपा हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति पर काम करती है जिस नीति की वजह से आज भारत विश्व गुरु बन चुका है और उनको पूरा विश्वास है कि इसी नीति पर कायम रहते हुए भारतीय जनता पार्टी बाराबनी के लोगों का भी दिल जरूर जीत लेगी












