बाराबनी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े:
1 min read
बाराबनी :एक तरफ भारतीय जनता पार्टी आसनसोल के साथ-साथ पूरे बंगाल में एकजुट होकर तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात करती है लेकिन आज बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में जो नजारा दिखा उससे भाजपा शीर्ष नेतृत्व की पेशानी पर जरूर बल पड़ जाएंगे आज बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के एक निजी मैरिज हॉल में भाजपा की तरफ से आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था इस कार्यकर्ता सम्मेलन में आसनसोल लोकसभा केंद्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया भाजपा के जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी सहित इस जिले के तमाम बड़े भाजपा नेता उपस्थित थे यहां पर आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आसनसोल लोकसभा केंद्र और विशेष कर बाराबनी मैं भाजपा की तरफ से रणनीति बनाई जाने की बात थी लेकिन अचानक कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के ही दो गुटों के समर्थक आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन जंग का मैदान बन गया भाजपा के दोनों गुटों के समर्थकों ने एक दूसरे पर लात घुसों की बौछार कर दी यहां तक के टेबल कुर्सियां भी फेंकी गई मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों को भी काम करने से रोकने की कोशिश की गई और यह सब कुछ भाजपा प्रत्याशी और भाजपा जिला अध्यक्ष की आंखों के सामने हो रहा था स्थिति को बिगड़ता देख अन्य भाजपा नेताओं ने सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया और बप्पा चटर्जी को दूसरे कमरे में बिठाया उसके बाद स्थिति को शांत किया गया उसके उपरांत ही कार्यकर्ता सम्मेलन फिर से शुरू हो सका












