कुमारपुर में डॉक्टर वी बी गुप्ता के घर में लगी आग इलाके में सनसनी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के कुमारपुर इलाके में डाक्टर वी बी गुप्ता के घर में आज आग लग गई जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। इस संदर्भ में पत्रकारों को जानकारी देते हुए स्थानीय पार्षद दिलीप बराल ने बताया कि प्राथमिक तौर पर लग रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है और उसके बाद यह आग गैस सिलेंडर तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि तुरंत दमकल के कर्मी मौके पर पहुंच गए और आग को नियंत्रित कर लिया दिलीप बड़ाल ने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है घटना के बाद डॉक्टर गुप्ता के घर के आसपास काफी भीड़ जमा हो गई हालांकि आग लगने के सही कर्म का अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी












