अप्रैल के मध्य में ही शिल्पांचल में गर्मी का कहर:
1 min read
आसनसोल :इस साल अप्रैल महीने के मध्य में ही भीषण गर्मी की वजह से शिल्पांचल के लोगों का जीना मुहाल हो गया है इस प्रचंड गर्मी की वजह से बहुत से लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं जो निकल भी रहे हैं वह भी छाता लेकर या टोपी पहनकर अपने चेहरे को पूरी तरह से किसी वस्त्र से ढक कर निकल रहे हैं बाजारों में भीड़ भी अन्य दिनों की तुलना में काफी कम देखी जा रही है जो लोग बेहद जरूरी काम से निकले हैं उनके अलावा बाजार में भीड़ बेहद कम दिख रही है वहीं बाजारों में ठंडा शरबत गन्ने का जूस आदि की बिकवाली भी काफी बढ़ गई है लोग घर से बाहर निकल रहे हैं और इस प्रचंड गर्मी से बचने के लिए ठंडा जूस या गन्ने का जूस या अन्य शीतल पेय पी रहे हैं कहा जा सकता है कि इस साल अप्रैल के महीने में ही जिस प्रचंड गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है लोग यह सोचकर ही सिहर उठ रहे हैं कि मई और जून के महीने में क्या हालत होगी














