अंडाल में भाजपा की तरफ से शत्रुघ्न सिन्हा की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए:
1 min read
अंडाल :अंडाल गांव बीजेपी की ओर से टीएमसी के निवर्तमान सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की गुमशुदगी के पोस्टर पुरे क्षेत्र में लगाये गये। इस संदर्भ में
पश्चिम बर्दवान जिले में भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष रबींद्रनाथ रॉय ने कहा, “आसनसोल के तत्कालीन भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो केंद्र सरकार के एक सही फैसले का विरोध करते हुए 2022 में पार्टी छोड़कर तृणमूल में शामिल हो गए। आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल सीट पर भारी अंतर से जीत हासिल की। लेकिन विजय के बाद से शत्रुघ्न सिन्हा नदारद हैं तभी बीजेपी ने ऐसा पोस्टर दिया है क्योंकि इलाके के लोगों ने उन्हें नहीं देखा है। उन्होंने यह भी कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल उम्मीदवार हैं, इसलिए अगर इस बार फिर उनके समर्थन में मतदान करेंगे तो शायद वह दोबारा नजर नहीं आएं। उन्होंने कहा कि यह पोस्टर लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए दिया गया है। वहीं इस बारे में अंडाल ग्राम पंचायत के उपप्रधान सुधिन पांडे ने कहा कि आसनसोल से भाजपा को कोई उम्मीदवार नहीं मिल सका। फिलहाल आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान भाजपा उम्मीदवार के बारे में दुर्गापुर में कहा जा रहा है कि वह पांच साल से दुर्गापुर में लापता हैं. चूंकि भाजपा लोगों के साथ खड़ी नहीं है और पांच साल में कुछ नहीं किया है, इसलिए वे इस तरह की बदनामी फैला रहे हैं क्योंकि उनके पास करने के लिए कुछ नहीं है।’ सुदीन बाबू ने कहा कि आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के निवर्तमान सांसद शत्रुघ्न सिन्हा हमेशा उनके साथ हैं। वह हमेशा क्षेत्र की जनता के साथ खड़े रहे हैं














