राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल छात्र परिषद की चुनावी सभा:
1 min read
आसनसोल :लोकसभा चुनाव को देखते हुए आज आसनसोल के राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में पश्चिम बर्धमान जिला तृणमूल छात्र परिषद की तरफ से एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें इस राज्य के तृणमूल छात्र परिषद के अध्यक्ष तृणांकुर और महासचिव कोहिनूर उपस्थित थे उन्होंने पश्चिम बर्दवान जिले के तृणमूल छात्र परिषद के नेताओं और समर्थकों के साथ सभा की और उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कमर कसकर टीएमसी के प्रत्याशियों को जीतने के लिए मैदान में उतरने की हिदायत थी। संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का सुपड़ा पूरे देश से साफ हो जाएगा और इसी वजह से भाजपा के नेता बौखला गए हैं उन्होंने दावा किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में इस जिले की दोनों सीटों पर टीएमसी की जीत तय है वहीं पश्चिम वर्धमान जिले के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती भी इस सभा में उपस्थित थे उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बर्धमान तृणमूल छात्र परिषद की सभा हुई इस चुनावी सभा में संगठन के राज्य स्तर के दो शीर्ष नेता उपस्थित थे उन्होंने यहां के छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रोत्साहित किया उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ-साथ पूरे देश की जनता नरेंद्र मोदी से दूर होती जा रही है और नरेंद्र मोदी को भी इस बात का पता है इसलिए वह बौखलाहट से भर गए हैं














