बीएसएनएल टावर साइट से बैटरी चोरी के मामले में हीरापुर थाने की पुलिस द्वारा एक दिन में चोरी का सामान बरामद:
1 min read

बर्नपुर :हीरापुर पुलिस की तत्परता से बीएसएनएल टावर की बैटरी और कुछ 2जी 3जी सर्विस के कार्ड की चोरी की घटना के 1 दिन के अंदर चोरी हुए सामान की बरामदगी की गई। घटना के बारे में बीएसएनएल के अधिकारी अशोक गुहा ने बताया कि 15 तारीख को उन लोगो ने देखा आम बागान के बीएसएनएल टावर के साइट से करीब डेढ़ लाख रुपए की बैटरी और 2जी 3जी सर्विस के कार्ड चोरी हुए हैं। तुरंत हीरापुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि हीरापुर थाने की पुलिस ने तुरंत कार्यवाही की और मामले की जांच शुरू की । उन्होंने बताया कि उनको इस बात की बहुत खुशी है एक दिन में ही पुलिस ने बैटरी और कार्ड बरामद कर लिया । उनका कहना था कि हीरापुर पुलिस की तत्परता से यह संभव हुआ । आपको बता दें कि बीएसएनएल टावर साइट से बैटरी और कार्ड चोरी के मामले में हीरापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया बल्कि चार लोगों को गिरफ्तार भी किया














