बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में माकपा प्रत्याशी जहांआरा खान ने किया चुनाव प्रचार:
1 min read
बाराबनी :कांग्रेस तथा वाम फ्रंट समर्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी जहांआरा खान में आज बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चुनाव प्रचार किया इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में मार्क्स वादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव प्रचार के दौरान उनको जो प्रतिक्रिया मिल रही है उससे उन्हें पूरा भरोसा है कि लोग इस बार भाजपा के खिलाफ वोट करेंगे उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है वह सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति करते हैं और केंद्र सरकार राष्ट्रीय संसाधनों को निजी हाथों में बेच रही है उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में आसनसोल में ऐसे कई मुद्दे हैं जो इस क्षेत्र के लोगों को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं लेकिन उन मुद्दों को सामने नहीं लाया जा रहा है इनमें से भु धसान एक प्रमुख मुद्दा है उन्होंने बताया कि जब यहां पर वामपंथियों का शासन था तब पुर्व सांसद हाराधन राय की कोशिश से आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण को पुनर्वास के लिए पैसे भी दिए गए थे जो वर्तमान में आवास दफ्तर के पास हैं लेकिन वर्तमान समय में वह काम अधर में लटका हुआ है इस क्षेत्र में पानी की किल्लत को भी उन्होंने एक बहुत बड़ा चुनावी मुद्दा बताया उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से जमीन के नीचे से पानी निकाल लिया जा रहा है जिस वजह से लोगों को पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है लेकिन प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी द्वारा हाल ही में कहा गया था की आसनसोल और आसपास के क्षेत्र में जो कारखाने बंद हुए हैं उनके लिए वामपंथियों का शासन जिम्मेदार है इस पर जहांआरा खान ने कहा कि यह बिल्कुल गलत आरोप है उन्होंने सवाल किया कि हिंदुस्तान केबल्स किसके जमाने में बंद हुआ किस पार्टी ने कहा था कि हमें बाबुल चाहिए जिससे कि हिंदुस्तान केबल्स फिर से खुल जाएगा उन्होंने साफ कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में आसनसोल की जनता वामपंथियों को ही समर्थन करेगी क्योंकि लोग समझ गए हैं की एकमात्र वामपंथी ही इस लोकसभा केंद्र का विकास कर सकते हैं। उन्होंने मांग की कि आसनसोल औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़े कारखानों की जमीन पर ही नए कारखाने लगाए जाएं।














