चीनाकुड़ी हत्याकांड पर भाजपा विधायक के बयान पर दासु का पलटवार:
1 min read
आसनसोल :कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के चीना कुड़ी इलाके में कल सुबह उमाशंकर चौहान नामक एक व्यापारी की उनके कार्यालय में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इसके बाद भाजपा विधायक ने आरोप लगाया था कि यहां पर कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है अपराधी अन्य राज्यों से आ रहे हैं और अपराध करके फरार हो जा रहे हैं पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है इस पर हमने तृणमूल कांग्रेस के राज्य सचिव वी शिवदासन उर्फ दासु से बात की तो उन्होंने कहा कि विधायक ने जो बयान दिया है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि बाहर से चुनाव जीतने के लिए अपराधी भाजपा लेकर आ रही है क्योंकि उनको पता है कि वह यहां पर लोगों के वोट से चुनाव जीतने नहीं वाले इसलिए भाजपा ही बाहरी राज्यों से अपराधियों को लेकर आ रही है उन्होंने कहा कि वहां पर जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था वह एक आपराधिक घटना थी जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है और आज नहीं तो कल अपराधी जरूर कानून के शिकंजे में होंगे उन्होंने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी है उन्होंने उत्तर प्रदेश का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जहां पर भाजपा का शासन है वहां पर एक आरोपी को पुलिस की निगरानी में हथकड़ी बांधकर मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था वहां पर उसको गोली से छलनी कर दिया गया ऐसी घटना बंगाल के किसी भी जिले में नहीं होती और भाजपा नेता यहां पर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं उन्होंने कहा कि उमाशंकर चौहान नाम के जिस व्यापारी की हत्या हुई है वह अपने आवासीय कार्यालय में बैठा हुआ था अचानक एक अपराधी आता है और करीब 5 राउंड गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर देता है यह एक अपराधिक घटना है जिसके बाद पूरा पुलिस प्रशासन इसकी जांच में जुड़ गया है और बहुत जल्द अपराधी कानून के शिकंजे में होंगे इस पर राजनीति करने की कोई जरूरत नहीं है उन्होंने कहा कि टीएमसी तो यह नहीं कह रही है कि भाजपा द्वारा यह हत्या करवाई गई है तो ऐसे में एक अपराधी घटना को लेकर राजनीति करने का क्या मतलब है












