आसनसोल दक्षिण थाने की तत्परता से महावीर स्थान मंदिर परिसर से चोरी की घटना का पर्दाफाश:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के जीटी रोड के किनारे बने महावीर स्थान मंदिर से 12 तारीख को अल्युमिनियम की एक सीढ़ी चोरी हो गई थी 15 फुट लंबी इस सिढ़ी की कीमत 15000 रुपए थी महावीर स्थान मंदिर समिति द्वारा इस बारे में आसनसोल साउथ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी और आसनसोल साउथ थाने के अधिकारियों द्वारा बेहद तत्परता के साथ इस मामले की जांच की गई और घटना के तीन दिनों के अंदर मामले को सुलझा लिया गया इस बारे में महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने बताया की 12 तारीख दोपहर 2:00 बजे के आसपास 6 लोगों के एक गिरोह ने सीढ़ी की चोरी कर ली थी मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में घटना की वीडियो देखी गई तो पता चला कि मंदिर के मिस्त्री ने उन लोगों को रोका था लेकिन उन लोगों ने मिस्त्री से यह कहा कि वह स्थानीय लोग हैं और एक छोटे से काम के लिए सीढ़ी ले रहे हैं उसके बाद वह सीढ़ी लेकर फरार हो गए घटना की जानकारी आसनसोल दक्षिण थाने को दी गई उन्होंने कहा कि आसनसोल दक्षिण थाने के आईसी कौशिक कुंडू ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया और अपने अधिकारियों को जांच में लगा दिया उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस मामले पर से रहस्य का पर्दा उठ गया और बाद में पता चला कि रेल पार के कुछ यूवकों ने इस चोरी को अंजाम दिया है अरुण शर्मा ने कहा कि इस सीढ़ी को चेलीडंगाल में बेचा गया था उन्होंने आसनसोल दक्षिण थाने के प्रभारी कौशिक कुंडू और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद दिया और लोगों से अनुरोध किया कि वह अपने संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए ताकि पुलिस को ऐसे किसी घटना की जांच करने में सुविधा हो












