shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

अंडाल में भाजपा ने लगाया टीएमसी कार्यकर्ता पर उनके कर्मीयों पर हमले का आरोप:

1 min read

अंडाल :जैसे-जैसे आसनसोल में मतदान की तारीख नजदीक आ रही है भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच राजनीतिक विवाद भी बढ़ता जा रहा है इसका एक और उदाहरण आज अंडाल में देखने को मिला अंडाल में युवा भाजपा नेता संजय चौधरी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता दिलीप अकुरिया और उसके साथियों ने उनके भाई और उन पर जानलेवा हमला किया और उनको घायल कर दिया घटना के बारे में संजय चौधरी ने बताया कि उनकी राशन की दुकान है आज उनका भाई दुकान में था तब अचानक दिलीप अकुरिया उनकी दुकान पर आया और उसने कुछ सामान की मांग की लेकिन वह सामान उनकी दुकान में नहीं था तो उनके भाई ने बताया कि वह सामान उनकी दुकान में नहीं है संजय चौधरी ने बताया कि इस पर दिलीप ने उनके भाई को गाली गलोज करना शुरू कर दिया उस समय वह अपने दुकान के पास अपने घर में खाना खा रहे थे जब वह दुकान में आए तो देखा कि दिलीप उनके भाई के साथ गाली गलौज कर रहा है इसके बाद किसी तरह मामले को सुलझा लिया गया और तब के लिए दिलीप वहां से चला गया लेकिन फिर कुछ देर बाद वह अपने कुछ 10 से 12 साथियों और हथियारों के साथ उसके दुकान पर आया और फिर से गाली गलौज करने लगा संजय चौधरी ने बताया कि दिलीप अकुरिया स्थानीय तृणमूल नेता है और चुनाव से पहले वह यह कहकर अपने धौंस जमाने की कोशिश कर रहा था कि संजय चौधरी भाजपा कार्यकर्ता है अगर वह लोग ठीक से नहीं रहे तो अंजाम अच्छा नहीं होगा जब यह वाद विवाद चल रहा था तब वहां से अंडाल थाने के प्रभारी गुजर रहे थे उन्होंने दोनों ही पक्षों को थाना बुला लिया और वह वहां से चले गए थाना प्रभारी के वहां से चले जाने के बाद आरोप है कि दिलीप ने और ज्यादा आक्रामक होते हुए कहा कि वह थाना प्रभारी को भी नहीं मानते और इसके बाद उन्होंने संजय चौधरी और उनके भाई पर हमला कर दिया इस घटना में संजय चौधरी को सर और पैर पर चोट आई है संजय ने बताया कि उन्होंने अस्पताल जाकर अपना इलाज कराया है और बहुत जल्द वह थाने में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। वही संजय के भाई संगम चौधरी ने भी बताया कि दिलीप अकुरिया और उनके साथियों ने उन पर और उनके भाई पर जानलेवा हमला किया और वह सिर्फ इसलिए क्योंकि उनके भाई संजय चौधरी भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी हैं हालांकि इस बारे में जब हमने अंडाल के वरिष्ठ टीएमसी नेता विष्णु देव नोनिया से बात की तो उन्होंने इस घटना में टीएमसी कार्यकर्ताओं के संलिप्त होने की बात से पूरी तरह से इनकार कर दिया उन्होंने तो यहां तक कहा कि जिस दुकान के बारे में बात कही जा रही है वह राशन की दुकान नहीं वह शराब की दुकान है और शराब की दुकान में अक्सर इस तरह की मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं विष्णु देव नोनिया ने साफ शब्दों में कहा कि इस घटना में कोई भी टीएमसी का कार्यकर्ता संलिप्त नहीं है और वैसे भी अभी पूरे राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बल भी मौजूद हैं तो ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है उन्होंने कहा कि अगर मारपीट की कोई घटना हुई है तो जरूर प्रशासन कार्रवाई करेगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page