आसनसोल लोकसभा केंद्र के लिए नामांकन को लेकर जिला शासक की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल संसदीय क्षेत्र के लिए 13 मई को मतदान होगा उससे पहले 18 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी नामांकन की प्रक्रिया को लेकर आज पश्चिम वर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम की अध्यक्षता में एक सर्व दलीय बैठक की गई यहां पर इस जिले के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और जिला शासक सहित चुनाव की प्रक्रिया से जुड़े सभी प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित है आज की बैठक के बारे में जिला शासक ने बताया कि 18 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी इसे लेकर आज एक सर्व दलीय बैठक का आयोजन किया गया यहां पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे उनका नामांकन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की गई और प्रत्याशियों को नामांकन के लिए क्या-क्या दस्तावेज लाने होंगे इसकी जानकारी दी गई उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी राजनीतिक दलों की तरफ से कुछ सवाल किए गए जिनका जवाब दिया गया












