shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

चीनाकुड़ी हत्याकांड में एआइएमआइएम नेता दानिश अजीज ने उठाये कुछ अहम सवाल:

1 min read

आसनसोल :पश्चिम बंगाल राज्य एआईएमआईएम नेता और पश्चिम बर्धमान जिला एआईएमआईएम समिति के अध्यक्ष दानिश अजीज ने आज पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी विधानसभा के व्यवसायी उमाशंकर चौहान की चिनाकुरी गोलीबारी घटना में हत्या को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस तरह से अपराधी दिनदहाड़े आए और एक व्यापारी को भरे बाजार गोली मारकर निकल गए यह बेहद दहशत का सबब है उन्होंने कहा कि भरे बाजार अपराधी आते हैं और एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या करके निकल जाते हैं यह सोचकर ही डर लगता है कि आखिर व्यापारियों की सुरक्षा कहां है उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है कि इस तरह से किसी की हत्या कर दी गई हो इससे आम जनता के बीच भी सुरक्षा को लेकर आतंक पसर गया है उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी सवाल किया कि आखिर वह व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर इतने उदासीन कैसे हो सकते हैं उन्होंने साफ कहा कि जो भी इस घटना के पीछे हैं उनको तुरंत गिरफ्तार करना होगा और कानून के मुताबिक उन्हें सजा देनी होगी उन्होंने कहा कि जिस जगह पर यह हत्याकांड हुई है वह बेहद भीड़भाड़ वाला इलाका है ऐसे में यह बड़े आश्चर्य की बात है कि अपराधी आते हैं एक व्यापारी को गोली मार कर निकल जाते हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह घटना हुई वैसे में लोग अपने सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी पूछा कि वह आम जनता और खासकर व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठा रहे हैं इसके साथ उन्होंने यह सवाल भी किया कि अपराधियों को इतने हथियार इतनी आसानी से मिल कैसे रहे हैं आखिर पुलिस इन हथियारों को जब्त क्यों नहीं कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page