घांटी ज्वेलर्स में बांग्ला नववर्ष के उपलक्ष पर हुआ कार्यक्रम:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल में गहनों के प्रख्यात शोरूम घांटी ज्वेलर्स मैं आज बांग्ला नए साल के उपलक्ष पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यहां आसनसोल के प्रख्यात व्यवसायी और समाजसेवी नरेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसके साथ ही यहां पर घांटी ज्वेलर्स के कर्णधार शुभोजित घांटी प्रख्यात उद्योगपति समाजसेवी और शुभोजित घांटी के पिता सुब्रतो उर्फ मीठु घांटी शुभोजित घांटी की पत्नी घांटी ज्वेलर्स की ब्रांड एम्बेसडर ईशिका ता आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई सभी विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया इस मौके पर शुभोजित घांटी तथा मीठु घांटी ने सभी आमंत्रित अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नरेश अग्रवाल ने कहा की आज बांग्ला नया साल है इस मौके पर घांटी ज्वेलर्स में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि सुब्रतो घाटी और उनके बेटे शुभोजित घांटी के साथ है उनके घरेलू रिश्ते हैं और यह बड़ी खुशी की बात है कि आज सुब्रतो घाटी के बेटे द्वारा स्थापित किए प्रतिष्ठान नई ऊंचाइयों को छू रहा है उन्होंने कहा कि जब भी कोई व्यापारी व्यवसाय में तरक्की करता है यह बड़ी खुशी की बात होती है क्योंकि एक व्यापार के तरक्की करने से पांच लोगों को रोजगार मिलता है जिससे उनके घर के सदस्यों को लाभ पहुंचता है उन्होंने ईश्वर से कामना की की आने वाले साल में घांटी ज्वेलर्स और ज्यादा तरक्की करें दूसरी शुभोजित घांटी ने नरेश अग्रवाल को धन्यवाद दिया और कहा कि जिस तरह से उनके हर कार्यक्रम में वह शामिल होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं इससे उनको काफी हौसला मिलता है उन्होंने सभी को नए साल की बधाई दी और कहा कि आसनसोल ही नहीं आसपास के क्षेत्र के ग्राहकों की सेवा करने के लिए घाटी ज्वेलर्स हमेशा तत्पर है उन्होंने नए साल पर लोगों से आग्रह किया कि वह उनके प्रतिष्ठान में आए और वाजिब कीमतों पर अत्यधिक फैशन के उच्च गुणवत्ता संपन्न गहनों की खरीदारी करें














