मुस्लिम मैरेज रजिस्ट्रार मोहम्मद कमरूल हुडा के आवास पर ईद मिलन समारोह का आयोजन:
1 min read
बर्नपुर :बर्नपुर के रहमत नगर में स्थित हीरापुर इलाके के मुस्लिम मैरेज रजिस्ट्रार मोहम्मद कमरूल हुडा के घर पर ईद मिलन का आयोजन किया गया। बर्नपुर के मरहबा मैरेज हाल के निकट स्थित कमरूल हुडा के आवास पर आयोजित इस ईद मिलन समारोह में रहमत नगर मस्जिद के इमाम साहब गेस्ट आफ आनर के रूप में उपस्थित थे। इनके अलावा अंजुमन इशालिया के सचिव खालिद खान शमा एंटरप्राइज के मालिक सैयद इकबाल अहमद अल्लामा इकबाल अकादमी के हेड मास्टर शमीम अख्तर टीएमसी नेता और समाजसेवी शाहिद परवेज हज संयोजक कौसर इमाम नजर खान हारून साहेब सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। यहां सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।












