बंगला नव वर्ष के उपलक्ष पर बांगला अकादमी की तरफ निकली रैली:
1 min read
आसनसोल :कल बंगला नव वर्ष के अवसर पर आज आसनसोल के रवींद्र भवन से एक रैली निकाली गई। आसनसोल बांगला अकादमी की तरफ से यह रैली निकाली गई। इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरुदास चैटर्ज बांगला अकादमी की अल्पना बैनर्जी सहित आसनसोल तथा आसपास के इलाकों के तमाम बुद्धिजीवी उपस्थित थे। सभी गणमान्य लोगों द्वारा रवींद्र भवन में स्थित कविगुरु रविंद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद रैली निकाली गई। इस संदर्भ में अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि बांगला कैलेंडर के हिसाब से कल से नया साल शुरू होने जा रहा है। इसे देखते हुए आज बांगला अकादमी की तरफ से इस रैली का आयोजन किया गया यहां बांगला अकादमी के सभी सदस्यों के साथ साथ आसनसोल तथा आसपास के क्षेत्रों के तमाम बुद्धिजीवी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बांगला संस्कृति के बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं इसी कड़ी में बांगला अकादमी द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमे समाज के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित हैं । उन्होंने कहा कि आज भी जो लोग बांगला में बात करते हैं उस संख्या को बरकरार रखने में घर की महिलाओं की अहम भूमिका है जिस कारण से यह देखकर अच्छा लग रहा है कि आज घर की महिलाएं घर से निकली हैं। उन्होंने सभी को बंगला सन 1431 की बधाई दी












