समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में कल्ला के प्रभु छठ घाट पर होगा चैती छठ का आयोजन:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात व्यवसायी और समाज सेवी कृष्ण प्रसाद आसनसोल के कल्ला इलाके में प्रभु छठ घाट पर हर साल भव्य तरीके से छठ पूजा का आयोजन करते हैं उनके तत्वावधान में ली क्लब के सौजन्य से चैती छठ का भी आयोजन किया जाता है इसी क्रम में इस साल भी चैती छठ का आयोजन किया गया है 14 अप्रैल को दोपहर 3 बजे अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा और 15 अप्रैल को सुबह 4 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया जाएगा आपको बता दें कि कृष्णा प्रसाद की तरफ से लंबे समय से विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं। हर साल दुर्गा पूजा के बाद कल्ला छठ घाट पर जो छठ पूजा का आयोजन किया जाता है उसमे कृष्णा प्रसाद की अहम भूमिका रहती है। उनके तत्वावधान में पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ छठ का आयोजन किया जाता है जिसमे न सिर्फ आसनसोल बल्कि अन्य जिलों से भैंस श्रद्धालु आते हैं और छठ के इस विशाल आयोजन में हिस्सा लेते हैं चैती छठ के अवसर पर समाजसेवी कृष्ण प्रसाद ने सभी छठ श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि छठ व्रती ली क्लब के तरफ से आयोजित इस महा आयोजन का हिस्सा बने और छठ व्रतियों की सेवा का उन्हें अवसर प्रदान करें














