बांग्ला नववर्ष पर आसनसोल उत्सव कमेटी की तरफ से निकली प्रभात फेरी:
1 min read
आसनसोल :बांग्ला नए साल के उपलक्ष पर आज आसनसोल उत्सव कमेटी के सौजन्य से आसनसोल के गिरजा मोड़ से राहा लेन म्युनिसिपल पार्क तक एक प्रभात फेरी निकाली गई इस प्रभात फेरी में राज्य के मंत्री मलय घटक आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सहित तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज नए साल का पहला दिन है इस अवसर पर यह प्रभात फेरी निकाली गई है इसके जरिए सभी शहर वासियों को नए साल की बधाई दी जा रही है उन्होंने कहा कि जैसे पिछला साल सभी के लिए मंगलमय गुजरा था ऊपर वाले से उनकी प्रार्थना है कि आने वाला साल भी वैसे ही सुख और समृद्धि के बीच गुजरे उन्होंने कहा कि चुनाव के साथ इसका कोई संबंध नहीं है चुनाव अपनी जगह है और यह नया साल अपनी जगह उन्होंने कहा कि जिस तरह से ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य का विकास हो रहा है वह इस नए साल में भी जारी रहेगा














