आगामी रामनवमी को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से हुई बैठक:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम के आलोचना भवन में पुलिस प्रशासन की तरफ से आगामी रामनवमी को देखते हुए एक शांति बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में आसनसोल साउथ नॉर्थ और हीरापुर थाने के अधिकारी उपस्थित थे इस बैठक में आगामी रामनवमी को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए यहां पर समाज के कुछ प्रतिष्ठित लोग भी उपस्थित थे जो रामनवमी के आयोजन से जुड़े रहते हैं पुलिस प्रशासन की तरफ से बताया गया कि रामनवमी के जुलूस के दौरान डीजे का उपयोग नहीं किया जाएगा कोई भी किसी प्रकार का हथियार लेकर जुलूस में शामिल नहीं होगा और जुलूस को रात 10:00 बजे से पहले समाप्त कर लेना होगा बैठक बेहद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ उपस्थित सभी ने पुलिस प्रशासन के दिशा निर्देशों का अनुसरण करते हुए ही रामनवमी का पालन करने की बात कही














