रवीन्द्र भवन में आयोजित हिंदी प्रकोष्ठ के कार्यक्रम से मलय घटक ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथों:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के रविंद्र भवन में हिंदी प्रकोष्ठ की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मंत्री मलय घटक आसनसोल से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती डिप्टी मेयर अभिजीत घटक आदि उपस्थित थे यहां पर मलय घटकने कहा कि बंगाल की जनता ने 34 वर्षों के वाम शासन को भी देखा है और 10 वर्षों के केंद्र सरकार में भाजपा शासन को देखा है और बंगाल में ममता बनर्जी के 12 सालों के शासन को भी देख रही है उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि कौन जनता के लिए काम कर रहा है उन्होंने कहा कि आसनसोल में कई कारखाने थे लेकिन वामपंथीयों के जमाने में वह सारे कारखाने बंद हो गए उन्होंने कहा कि वामपंथी के शासनकाल में बंगाल पूरी तरह से कंगाल हो गया था लेकिन जब से ममता बनर्जी की सरकार आई है तब से यहां पर लोगों का विकास हो रहा है बंगाल का विकास हो रहा है और आने वाला चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस चुनाव के जरिए हम देश का अगला प्रधानमंत्री चुनेंगे इसलिए यहां की जनता को ठंडे दिमाग से अपने और अपनी अगली पीढ़ी के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसला लेना होगा












