आसनसोल से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा वह भाजपा प्रत्याशी पर नहीं करना चाहते कोई व्यक्तिगत टीका टिप्पणी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के रविंद्र भवन में आज हिंदी प्रकोष्ठ का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया यहां पर आसनसोल से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा मंत्री मलय घटक तृणमूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष तथा पांडेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती सहित हिंदी प्रकोष्ठ के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि भाजपा की तरफ से जो भी यहां पर प्रत्याशी हुए हैं वह भाजपा और उस प्रत्याशी के बीच अंदरूनी विषय है इस बारे में वह कोई टीका टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं उन्होंने कभी भी अपने प्रतिद्वंद्वी के बारे में कोई व्यक्तिगत आक्रमण नहीं किया है और आज भी नहीं करेंगे उन्होंने अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी को शुभकामना दी और भरोसा जताया कि पिछले दो वर्षों के सांसद के रूप में उनके कार्यों को देखते हुए और आसनसोल के प्रति उनकी साफ नियत को देखते हुए आसनसोल की जनता एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाते हुए उन्हें ही चुनेगी। उन्होंने कहा कि अगर सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया तीन बार के सांसद रह चुके हैं तो वह भी पांच बार के सांसद हैं और दो बार के केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं इसलिए वह जानते हैं कि लोगों का प्यार उनका आशीर्वाद उनके साथ है और एक बार फिर आसनसोल की जनता उनको अपना आशीर्वाद देगी














