shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है – सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने आज आसनसोल के शीतला इलाके में स्थित भाजपा जिला पार्टी कार्यालय में एक प्रेस मीट की इस मौके पर उनके साथ जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी कुल्टी के विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार सहित भाजपा के और भी कई नेता उपस्थित थे सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत खुशनसीबी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह और जेपी नड्डा ने उनको अपने गृह शहर आसनसोल से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है उन्होंने कहा कि उनका जन्म जेके नगर में हुआ यहां उनकी पैदाइश हुई प्राथमिक शिक्षा के बाद उन्होंने आसनसोल के स्कूल और कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की इसके बाद दार्जिलिंग के सांसद बने उन्होंने कहा कि एक समय था जब उत्तर बंगाल में भाजपा का कोई अस्तित्व नहीं था लेकिन उस समय दार्जिलिंग की जनता ने उनको आशीर्वाद दिया उसके बाद वर्धमान दुर्गापुर में भी उनको जनता का आशीर्वाद मिला वहां से वह सांसद चुने गए अब वह अपने घर आसनसोल आए हैं और उनको पूरी उम्मीद है कि यहां की जनता का आशीर्वाद भी उनको मिलेगा उन्होंने कहा कि आज उन्होंने मां घागर बुड़ी मंदिर में पूजा अर्चना की इसके बाद वह बैसाखी के अवसर पर कुल्टी जाएंगे और रानीगंज में श्याम मंदिर में भी पूजा अर्चना करने जाएंगे सभी का आशीर्वाद लेने के उपरांत वह जनसंपर्क पर निकलेंगे और आसनसोल लोकसभा केंद्र के सभी सातों विधानसभा केंद्र में जाएंगे और लोगों से मिलेंगे और आने वाले चुनाव में भाजपा के समर्थन में मतदान करने का अनुरोध करेंगे हाल ही में बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर एक सिख आईपीएस अधिकारी को खालिस्तानी कहने का आरोप लगाया गया था उन्होंने कहा कि कोई बेवकूफ ही होगा जो इस तरह का आरोप लगा सकता है क्योंकि किसी भी सीख को खालिस्तानी नहीं कहा जा सकता उन्होंने शुभेंदु अधिकारी का नाम लिए बिना कहा कि वह नहीं मान सकते कि वह इस तरह की गलती करेंगे वही सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने कहा कि जिस सिख अधिकारी के खिलाफ इस तरह के बयान देने की बात सामने आई थी उस‌ अधिकारी ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन मीडिया में अटकलें लगाई जा रही थी कि किसने यह बात कही उस सीख अधिकारी ने एक बार कहा था कि वह कानून का सहारा लेंगे लेकिन उन्होंने आईपीएस एसोसिएशन के कहने पर यह कदम नहीं उठाया इसी से पता चलता है कि यह आरोप कितना बेबुनियाद था। सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने कहा कि वह जेके नगर के रहने वाले हैं उनका बचपन जेके नगर आसनसोल में बीता है इसलिए वह जानते हैं कि यहां पर पहले जो कारखाने थे वह किसकी वजह से बंद हुए हैं उन्होंने कहा कि यह कहना कि जेके नगर कारखाना उनकी वजह से बंद हुआ है यह बचकाना बयान है क्योंकि जब जेके नगर बंद हुआ था तब वह कॉलेज में छात्र राजनीति से जुड़े हुए थे और उनकी इतनी हैसियत नहीं थी कि वह कारखाना बंद करवा दें उन्होंने साफ कहा कि यह कारखाना दिवंगत हाराधन राय की वजह से बंद हुआ था और आसनसोल तथा आसपास के इलाकों में जितने भी कल कारखाने थे वह वामपंथियों की वजह से बंद हुए। वही 1998 में भी वह यहां से चुनाव लड़े थे। उस हार की वजह का विश्लेषण करते हुए उन्होंने कहा कि तब वह कांग्रेस से लड़े थे और कांग्रेस तब दो फाड़ में बंट गई थी इसलिए कुछ भी कहने से पहले यह समझ लेना अति आवश्यक है कि उस बयान की पृष्ठभूमि क्या है उन्होंने साफ कहा कि यह लोकतंत्र है और यहां पर अंतिम फैसला जनता लेती है एजेंडा जनता तय करती है और वह किसी पर अपना एजेंडा थोप नहीं सकते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page