shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा कार्यकर्ता तथा निगम चुनाव में पुर्व भाजपा प्रत्याशी जीशान कुरैशी ने कुलटी में एस एस अहलूवालिया के सामने कुलटी के भाजपा विधायक डाक्टर अजय पोद्दार पर लगाया संगीन आरोप:

1 min read

कुल्टी :आसनसोल से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया आज चुनाव प्रचार के लिए कुल्टी पहुंचे कुल्टी में उनके साथ स्थानीय भाजपा विधायक डॉ अजय पोद्दार तथा कुल्टी के तमाम भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे यहां पर सुरेंद्र सिंह आहलूवालिया का भव्य स्वागत किया गया अपने लोकसभा प्रत्याशी को अपने बीच पाकर यहां के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था लेकिन इस बीच स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और पिछले आसनसोल नगर निगम चुनाव में भाजपा के टिकट पर 65 नंबर वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ने वाले जीशान कुरैशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया से मिलने की कोशिश करते दिखे और वह भाजपा प्रत्याशी से कुछ कहने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उनको कहने नहीं दिया गया और सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के सामने से हटा दिया गया इसके बाद जब जीशान कुरैशी ने वहां पर उपस्थित मीडिया कर्मियों के साथ बात की तो उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया उन्होंने कहा कि वह भाजपा के एक बहुत पुराने कार्यकर्ता है और इससे पहले कई पदों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं पिछले आसनसोल नगर निगम चुनाव में 65 नंबर वार्ड से उन्होंने चुनाव भी लड़ा था लेकिन जीत नहीं सके थे इसके बाद भाजपा संगठन में उनको लगातार दरकिनार किया जा रहा है आज वह भाजपा प्रत्याशी से यह खाने आए थे कि वह कुल्टी में जिस स्थानीय भाजपा विधायक को साथ लेकर घूम रहे हैं उनके पास गाय के तस्करी का पैसा पहुंचता है जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि वह इतना बड़ा आरोप लगा रहे हैं क्या इसके पक्ष में उनके पास कोई सबूत है तो उन्होंने कहा कि उनके पास अपनी बात के समर्थन में सबूत है अभी क्योंकि लोकसभा का चुनाव चल रहा है वह फिलहाल कुछ नहीं कहेंगे लेकिन चुनाव बीत जाने के बाद वह इन सबूतो को सबके सामने उजागर करेंगे उन्होंने कहा कि अगर सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया कुल्टी में डॉक्टर अजय पोद्दार को अपने साथ लेकर घूमते हैं तो उनको यहां पर हिंदू संप्रदाय का वोट बिल्कुल नहीं मिलेगा उन्होंने फिर एक बार डॉक्टर अजय पोद्दार के खिलाफ अपने आरोप को दोहराते हुए कहा कि उनके पास गाय की तस्करी का पैसा पहुंचता है उन्होंने साफ कहा कि वह भाजपा के एक बेहद पुराने कार्यकर्ता है और वह चाहते हैं कि भाजपा आने वाले लोकसभा चुनाव में अच्छे नतीजे लाए लेकिन इस तरह के नेताओं को साथ रखने से बीजेपी कभी कामयाब नहीं हो पाएगी उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के इशारे पर उनके सुरक्षा कर्मियों ने उनको कॉलर पकड़कर हटा दिया हालांकि इस बारे में जब हमने भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया से बात की तो उन्होंने कहा कि आसनसोल के लिए उनके नाम की घोषणा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा किया गया है ऐसे में अगर भाजपा का कोई स्थानीय कार्यकर्ता यह कहता है कि उसे आसनसोल के भाजपा प्रत्याशी के आज के कार्यक्रम के बारे में जानकारी नहीं थी तो यह बात गले नहीं उतरती वही पत्रकारों ने सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया से पूछा कि उनके कार्यक्रम के दौरान कुछ छोटे बच्चों के हाथों में भाजपा के झंडे देखे गए चुनाव आयोग द्वारा इस बात की सख्त मनाही है कि चुनाव प्रचार में छोटे बच्चों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता इस पर सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ युवाओं के लिए इतना काम किया है कि युवाओं में उनके प्रति एक अलग आदर है ऐसे में अगर बच्चे भी स्वेच्छा से भाजपा का झंडा थाम लेते हैं तो यह चुनाव आयोग के आदेश की अवहेलना नहीं है यह उनके मन का भाव है
दूसरी तरफ जब छोटे बच्चों द्वारा भाजपा का झंडा फहराने के मुद्दे पर आसनसोल से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा से सवाल किया गया तो वह इस सवाल का जवाब देने से बचते नजर आए उन्होंने कहा कि आज वह बैसाखी के पवित्र त्यौहार में सम्मिलित होने के लिए आए हैं आज वह कोई राजनीतिक बात नहीं करेंगे राजनीति को लेकर बात करने के लिए काफी समय है और वह अभी आसनसोल में ही है इसलिए इस मुद्दे पर आज वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page