shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

पश्चिम बंगाल मारवाड़ी महिला सम्मेलन का सत्र 2024-26 का पद ग्रहण समारोह सम्पन्न:

1 min read

कोलकाता :4 अप्रैल को कोलकाता के ओरबित स्काई गार्डन सभागार मे, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के पश्चिम बंगाल प्रांत का पद ग्रहण समारोह, राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति मे सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमे आसनसोल शाखा से मधु डुमरेवाल को प्रांतीय सम्पादिका, निधि पसारी को प्रांतीय बाल विकास प्रमुख एवं प्रकल्प सह प्रमुख स्नेहा खेमानी, कृति खेतान को प्रांतीय टेक्निकल प्रमुख, आसनसोल शाखा अध्यक्ष सोनल गाड़ीवान, सचिव कंता खेमका, कोषाध्यक्ष चित्रलेखा मखारिया को उनका पदभार सौंपा गया। पूरे बंगाल से २० शाखाओं से अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष की उपस्तिथि रही। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रांतीय अध्यक्ष बिनीता अग्रवाल ने बैच लगाया एवं दुपट्टा, फुल, डायरी और पुस्तक भेंट की। प्रांतीय सचिव कंचन ड्रॉलिआ ने सभी बहनों का स्वागत अभिनन्दन किया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा जी लाखोटिआ द्वारा समस्त पदाधिकारीगण को शपथ ग्रहण दिलाया गया। निःवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष बबिता बगडिआ, मंजू यदुका, श्वेता तिब्रेवाल, मधुलिका सिंघानिआ, रेनू अग्रवाल, पुष्पा सिंघल, प्रांतीय संस्थापिका बिमला डोकनिआ ने सभी को समिति के प्रति अपने कर्तव्य एवं दायित्व का मार्गदर्शन किया। सम्मेलन की प्राथमिकताएं बताई, जैसे समाज के हर वर्ग की जरूरतमंद महिलाओं को सशक्त करना, पर्यावरण जागरूकता लाना, प्लास्टिक मुक्त समाज का निर्माण, गार्बेज रीसायकलिंग, संस्कार संस्कृति का उत्थान, अंगदान नेतृदान जागरूकता तथा राष्ट्र एवं समाज की समृद्धि के लिए ढेरों समाजिक सेवा कार्य करते रहना है। पिंकी धानुका, पूर्व प्रांतीय सचिव द्वारा बेहतरीन मंच संचालन किया गया।
मधु डुमरेवाल ने कहा हमारी सभी बहने काफी ऊर्जावान एवं कर्मठशील हैँ। वो समाजिक सेवा कार्यों मे पूरे जोश, उत्साह और लगन के साथ भागीदारी भी लेती हैँ। हमे गर्व है, सम्मेलन द्वारा पूरे राष्ट्र मे पश्चिम बंगाल को सर्वश्रेष्ठ प्रदेश का पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा, प्रांतीय पत्रिका किसी भी प्रांत के प्रांतीय कार्यों का प्रतिदर्पण होती है। अतः पुरी कोशिश होगी कि पूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए, अपने कार्यकाल मे पत्रिका के माध्यम से अपने पश्चिम बंगाल प्रांत की एक सुदृढ़ एवं समृद्ध छवि सभी के सामने पेश कर सके। हमेशा की तरह सभी के आशीर्वाद एवं सहयोग से हम अपने लक्ष्य मे सफल जरूर होंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page