विश्व स्वास्थ्य दिवस की पूर्व संध्या पर मिश्रा नर्सिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ आसनसोल में हुआ कार्यक्रम:
1 min read
आसनसोल :मिश्रा नर्सिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ आसनसोल में आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया आपको बता दें कि 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है आज उसके पूर्व संध्या पर मिश्रा नर्सिंग इंस्टिट्यूट ऑफ आसनसोल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इससे कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए इस इंस्टीट्यूट के कुछ नर्सों ने बताया कि कल विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा उसके पूर्व संध्या पर आज उनके कॉलेज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी चीजों की जांच की गई साथ ही यहां पर लोगों को किस तरह से स्वस्थ रहना चाहिए इसके बारे में भी जानकारी प्रदान की गई है उन्होंने बताया कि यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए भी लोगों को स्वास्थ्य के बारे में सचेत किया गया यहां पर नृत्य और नाटिका का भी मंचन किया गया उन्होंने बताया कि इस साल का थीम माई हेल्थ माई राइट है इसके जरिए लोगों को यह बताने की कोशिश की जा रही है कि स्वस्थ रहना सबका अधिकार है और इसके लिए क्या-क्या करने की आवश्यकता है आज के इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से इसकी जानकारी दी जा रही है












