shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लगाया जितेंद्र तिवारी पर संगीन आरोप, पूर्व मेयर ने किया पलटवार आसनसोल की सियासत दिलचस्प मोड़ पर:

1 min read

जलपाईगुड़ी/आसनसोल :जैसे जैसे आसनसोल में लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है राजनीतिक दलों के बीच तल्खी और आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। चुनावी प्रचार में जलपाईगुड़ी गई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व टीएमसी नेता तथा वर्तमान भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी पर संगीन आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आसनसोल में राम नवमी पर भाजपा ने खुद दंगा करवाया और अब उसे लेकर प्रचार कर रहे हैं। ममता ने जितेंद्र तिवारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास दस्तावेज हैं जो दर्शाते हैं कि जितेंद्र तिवारी ने एन आई ए के एस पी के साथ बैठक की थी। ममता ने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत की है। इसपर पलटवार करते हुए जितेंद्र तिवारी ने कहा कि गनीमत है कि मुख्यमंत्री ने यह नहीं कहा कि उन्होंने जॉर्ज बुश के साथ बैठक की थी। पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि मानता बैनर्जी मुख्यमंत्री हैं और उनको ऐसी हल्की बात नही करनी चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा साजिश नहीं रचती साजिश टीएमसी रचती है । उन्होंने कहा कि क्या वह भूल गईं हैं कि एक हादसे को लेकर उन्हें 22 दिन जेल में बंद कर दिया गया था। दरअसल जितेंद्र तिवारी कंबल कांड का हवाला दे रहे थे जब नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी राम किशन डंगाल ऐसे और कंबल बांटने का एक कार्यक्रम था। वहां जितनेंद्र तिवारी उनकी पत्नी और पार्षद चैताली तिवारी सहित भाजपा से जुड़े और भी पार्षद नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे। उस कार्यक्रम में बड़े नेताओं के कार्यक्रम स्थल से निकल जाने के बाद भगदड़ मच गई थी जिसमे 3 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। उसी मामले में जितेंद्र तिवारी सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजा गया था । जितेंद्र तिवारी के इस बयान से साफ प्रतीत होता है कि जितेंद्र तिवारी उस घटना को अभी तक भूल नहीं पाए हैं । आसनसोल लोकसभा सीट से अभी तक भाजपा द्वारा किसी नेता के नाम की घोषणा नहीं की गई है। पवन सिंह के नाम की घोषणा की गई थी लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। अभी तक भाजपा द्वारा किसी दूसरे व्यक्ति के नाम की घोषणा नहीं हुई है। जितेंद्र तिवारी से ही कई बार पत्रकारों द्वारा यह सवाल किए जा चुके हैं। इसपर जितेंद्र तिवारी ने हर बार कहा है कि भले ही बीजेपी द्वारा प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन बीजेपी का हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमेशा जनता के बीच रहता है। ऐसे में भाजपा द्वारा अभी तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा हुई या नहीं यह ज्यादा मायने नहीं रखता क्यों की आम जनता मोदी को और कमल के निशान को चुनेगी। इस बीच ममता बनर्जी द्वारा जितेंद्र तिवारी पर यह वार और जितेंद्र तिवारी द्वारा पलटवार किया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा आसनसोल से किसे अपना प्रत्याशी घोषित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page