आसनसोल नगर निगम में आया फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर का सनसनीखेज मामला:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नाम पर फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर बनाकर नगर निगम में नौकरी की कोशिश करने का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि नगर निगम में बांग्ला सहायता केंद्र में इंचार्ज के पद पर इरफान मीर नामक एक व्यक्ति को अपॉइंटमेंट दिया गया है जिस पर चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के दस्तखत और नाम हैं। इस बारे में जब हमने डिप्टी मेयर वसीम उल हक से बात की तो उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से फर्जी मामला प्रतीत होता है क्योंकि किसी को अपॉइंटमेंट लेटर चेयरमैन नहीं देते कमिश्नर देते हैं। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के वर्तमान चेयरमैन एक वरिष्ठ नेता है और वह कभी भी इस तरह का काम नहीं कर सकते यह जरूर किसी की साजिश है ताकि नगर निगम को बदनाम किया जा सके उन्होंने कहा कि इस बात के जांच की जाएगी और जो भी इसके पीछे दोषी व्यक्ति हैं उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












