मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में निगम की एक उच्च स्तरीय टीम ने डीहीका पंपिंग स्टेशन का किया दौरा:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम के डिहीका पंपिंग स्टेशन में मेयर विधान उपाध्याय डिप्टी मेयर वसीम उल हक बोरो चेयरमैन शिवानंद बावड़ी पार्षद तरुण चक्रवर्ती तथा नगर निगम के अन्य अधिकारियों ने दौरा किया मेयर ने इस पंपिंग स्टेशन पर पानी की आपूर्ति से संबंधित बातों की जानकारी ली और यहां के कर्मियों को हिदायत दे की गर्मी के मौसम में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के किसी भी इलाके में पानी की कमी ना हो इसके लिए अभी से सारी तैयारियां पूरी करने की हिदायत दी गई इस बारे में डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने कहा कि आज मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में नगर निगम की एक टीम ने डीहीका पंपिंग स्टेशन का जायजा लिया और वहां पर आने वाले गर्मी से पहले पानी की आपूर्ति को सही रखने के लिए जो भी जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है उनके बारे में हिदायत दी वसीम उल हक ने कहा कि वहां पर एक पंप खराब है उसे जल्द से जल्द ठीक करने के हिदायत दिए गए ताकि आने वाले गर्मी के मौसम में नगर निगम क्षेत्र के किसी को भी पानी की समस्या ना हो












