shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल लोकसभा केंद्र में टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने की इस्माइल इलाके में इफ्तार में शिरकत:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल लोकसभा केंद्र से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा कल आसनसोल के इस्माइल इलाके में मक्का अपार्टमेंट के पास इफ्तार में शामिल होने पंहुचे। यहां बोरो चेयरमैन डॉक्टर देवाशीष सरकार पार्षद हजरतुल्लाह सहित इस क्षेत्र के निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने सबके साथ इफ्तार किया। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आसनसोल को सिटी आफ ब्रदरहुड कहा जाता है और इस तरह के कार्यक्रमों को देखकर पता चलता है कि क्यों ऐसा कहा जाता है। आज यहां जिस तरह का भाईचारा दिख रहा है वही आसनसोल की असली पहचान है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि भाजपा द्वारा अभी तक आसनसोल लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है क्या भाजपा शत्रुघ्न सिन्हा से खौफजदा है तो इसपर उन्होंने कहा कि वह ऐसा कुछ नहीं कहना चाहते जो भी आधिकारिक बयान देना है वह पार्टी देगी । हालाकि उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह जरूरी है कि है पार्टी अपना प्रत्याशी दे। अंतिम फैसला तो यहां की जनता करेगी । वहीं विरोधी पक्ष द्वारा यह बार-बार कहा जाता है कि शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल में नहीं रहते इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पूरे देश में सबसे पहले प्रत्याशी के तौर पर उनके नाम की घोषणा की गई थी वह इसलिए कि उन्होंने आसनसोल की सेवा करने की सच्ची नियत से कोशिश की थी और ममता बनर्जी सहित तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने उनकी इस कोशिश को देखा था यही वजह है कि पूरे देश में सबसे पहले लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर आसनसोल से उनके नाम की घोषणा की गई थी उन्होंने कहा कि ऐसा कोई पर्व त्यौहार या अवसर नहीं होता जब वह आसनसोल में नहीं आते और हर महीने वह दो से तीन बार अपने लोकसभा क्षेत्र में आते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page