shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

सीएमपीडीआई कार्यालय में कोरोना काल में मृत दो ठेका श्रमिकों के परिजनों को दिया गया मुआवजा:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के सीएमपीडीआई कार्यालय में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के दौरान कोरोना काल में मृत सीएमसी एचएमएस से जुड़े ठेका श्रमिक स्वर्गीय मोहम्मद नुरुद्दीन और स्वर्गीय सुनील हांसदा के परिवारों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए इस मौके पर यहां मंत्री मलय घटक संगठन के नेता शिवकांत पांडे पश्चिम बर्धमान ज़िला परिषद के उपसभापति विष्णु देव नोनिया सहित संगठन के और भी तमाम अधिकारी उपस्थित थे। हालांकि चेक प्रदान अनुष्ठान से पहले मंत्री मलय घटक कार्यक्रम स्थल से निकल गए । यहां पर स्वर्गीय मोहम्मद नूरुद्दीन और स्वर्गीय सुनील हांसदा के परिवार को चेक प्रदान किया गया मोहम्मद नूरुद्दीन के परिवार को 15 लाख रुपए का चेक और सूनील हांसदा के परिवार को एक लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि आज हमें देश में एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो देश के सभी संसाधनों को बेचने पर तुला है उन्होंने कहा कि भारत के हर एक प्रधानमंत्री ने देश को कुछ ना कुछ दिया ही लेकिन वर्तमान प्रधानमंत्री देश के राष्ट्रीय संसाधनों को बेचने पर तुले हुए हैं उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में आसनसोल की जनता को केंद्र सरकार के इन जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लामबंद होना है वही कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए संगठन के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना काल में उनके संगठन के सदस्य ठेका श्रमिक मोहम्मद नुरुद्दीन की मौत हो गई थी उसके बाद से ही उनके परिवार को केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से मुआवजा मिलने में विलंब हो रहा था सीएमसी एचएमएस द्वारा उनके परिवार के लिए लंबी लड़ाई लड़ी गई और आज उनके परिवार को 15 लाख रुपए का चेक प्रदान किया जा रहा है वही सुनील हसदा के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वह भी एक ठेका श्रमिक थे वह ड्राइवर से उनकी भी अचानक मौत हो गई थी उनके परिवार को भी एक लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से कोशिश की जाएगी कि उनके परिवार को और ज्यादा सहायता पहुंचाई जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page