महिशिला कॉलोनी के खेजूर तला में पेड़ से एक व्यक्ति के लटकते हुए शव के बरामद होने से सनसनी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत महिशिला कॉलोनी इलाके के खजूर ताला के निकट झाड़ियों में एक पेड़ से एक व्यक्ति के लटकते हुए शव को देखकर इलाके में सनसनी फैल गई घटना की सूचना पाकर 42 नंबर वार्ड के युवा टीएमसी अध्यक्ष कृष्णेंदु राय मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि उनको यहां के स्थानीय लोगों ने सूचना दी की एक व्यक्ति का लटकता हुआ शव देखा गया है घटना की सूचना उन्होंने 42 नंबर वार्ड के पार्षद डॉ अमिताभ बसु को दी उन्होंने आसनसोल दक्षिण थाने में फोन किया इसके उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया कृष्णेन्दु राय का कहना है की मृतक की पहचान नहीं हो पाई है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देखकर ऐसा लग रहा है कि यह घटना आज ही हुई होगी क्योंकि यह इलाका काफी व्यस्त इलाका है और अगर यह घटना पहले हुई होती तो जरूर किसी की नजर पड़ती उन्होंने आशंका जताई कि यह आत्महत्या की घटना है हालांकि उन्होंने कहा कि इनको मौत की असली सच्चाई पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेगी हालांकि वही प्रसनजीत दास नामक एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि मृतक का नाम अनिमेष कर्मकार है और वह दिहाड़ी मजदूर का काम किया करता था उन्होंने भी आशंका जताई की अनिमेष में आत्महत्या की होगी












