shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

चोरी हुए 44 मोबाइल फोनों की बरामदगी के साथ एक व्यक्ति की गिरफ्तारी:

1 min read

दुर्गापुर नई दिल्ली से दुर्गापुर की तरफ जा रही ट्रेन संख्या 12314 में
1 व्यक्ति यात्रा कर रहा था, इसके संबंध में गुप्त स्रोत से जानकारी प्राप्त हुई कि उसके पास भारी मात्रा में चोरी हुए मोबाइल फोन हैं। पीसी दुर्गापुर द्वारा एसआई पवन पुष्कर, एसआई शिव नारायण यादव और आरपीएफ पोस्ट दुर्गापुर के अन्य अधिकारी और कर्मचारियों को लेकर एक टीम बनाई गई। तदनुसार, 30 मार्च को एसआई पवन पुष्कर दुर्गापुर तक ले जाने के लिए आसनसोल के लिए रवाना हुए, जबकि एसआई शिव नारायण यादव और अन्य अधिकारी और कर्मचारी संदिग्ध व्यक्ति पर विशेष निगरानी रखने के लिए दुर्गापुर स्टेशन पर रहे। पवन पुष्कर द्वारा आसनसोल से दुर्गापुर जाने वाली चलती ट्रेन में तलाशी के दौरान सीट नंबर 62, बी-7 डिब्बे पर बैठे संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई और जब वह दुर्गापुर रेलवे स्टेशन पर उतरा, तो उसे आरपीएफ और जीआरपीएस दुर्गापुर की मदद से हिरासत में लिया गया, जहां पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान एलन शेख के रूप में बताई। 25 वर्षीय यह युवक मालदा जिले का रहने वाला है और उसने स्वीकार किया कि वह 44 पीस चोरी के मोबाइल ले जा रहा है। जाँच करने पर पाया गया कि कुल 44 एंड्रॉइड मोबाइल फोन (15 VIVO, 13 REALME, 06 OPPO, 02 NARZO, 02 सैमसंग, 02 Redmi, 02 1+, 01 POCO) एवं 01 IQOO) फोन थे। वक्त किए हुए मोबाइल और हिरासत में लिए हुए व्यक्ति को अंडाल जीआरपी लाया गया और इसके जांच किए जा रही है सूत्रों के मुताबिक जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि चोरी किए हुए मोबाइलों का दिल्ली में एक बहुत बड़ा बाजार है वहां से वह इन चोरी हुई मोबाइलों को लेकर मालदा जा रहा था उसने बताया कि वह यह काम दूसरी बार कर रहा था वह दिल्ली से दुर्गापुर तक ट्रेन में आया दुर्गापुर से बस में वह मालदा पहुंचता और वहां पर किसी व्यक्ति को यह सारे मोबाइल सौंप देता जिन्हें बाद में बांग्लादेश ले जाया जाता लेकिन ईस्टर्न रेलवे के आसनसोल डिविजन के सुरक्षा अधिकारी राहुल राज की मुस्तैदी की वजह से आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा जा सका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page