आसनसोल नगर निगम के आय बढ़ाने को लेकर आसनसोल चेंबर आफ कामर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने दिए कई सुझाव
1 min readकिसी भी शहर के विकास में प्रशासन और नागरिक समाज का एक दुसरे का परिपुरक बनना बेहद जरुरी है । खासकर व्यवसायीक वर्ग को समय समय पर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रशासन और संवैधानिक संस्थाओं को मार्गदर्शन देते रहना लाजमी है ।
आसनसोल चेंबर आफ कामर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने अपनी इसक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी को एक पत्र लिखकर उनके समक्ष आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स की तरफ से आसनसोल नगर निगम को प्रापर्टी टैक्स के द्वारा आय के इजाफे को लेकर कुछ प्रस्ताव दिया । उन्होंने कहा कि 18 नवम्बर की बैठक में भी उन्होंने यह प्रस्ताव दिया था । आज लिखित रूप में अपना प्रस्ताव एक बार पुनः दिया । उन्होंने सुझाव दिया कि जिस प्रापर्टी का टैक्स निगम को आज तक नहीं मिला है उसे लेकर निगम घोषणा करें की दिसंबर महीने तक इस तरह के प्रापर्टी के मालिक अगर पिछले पांच वर्ष का टैक्स अदा करतें है तो उन प्रापर्टीयों को नियमित कर दिया जायेगा । लेकिन दिसंबर के बाद कोई सुनवाई नहीं होगी । आशा है इससे निगम को बहुत ही ज्यादा लाभ होगा ।. उसी तरह इस क्षेत्र में बहुत सारे रिहायशी प्रापर्टी में कमर्शियल इस्तेमाल हो रहा है । जिनके लिए भी समय निर्धारित कर निगम घोषणा करे । समय सीमा जरूर होना चाहिए ।उन्होंने आशा जताई कि उनके विचारों से निगम को लाभ मिलेगा और सभी को और भी ज्यादा सुविधाएं मिल पायेंगीं ।













