शिक्षा पर है सबका अधिकार- फिरोज खान
1 min readअन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था पीस इंडिया और इंडोयुजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (आईसीएससी) इंडो यूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल द्वारा बर्नपुर के लालमटिया में शिक्षा पर आधारित एक जागरूकता कार्यक्रम काआयोजन किया गया ।इस मौके पर गरीब बच्चों के बीच किताब कापी और कई अध्ययन सामग्रीयां वितरित की गईं।
.इस कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था पीस इंडिया के संस्थापक और चेयरमैन फिरोज खान एफके, अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, जितेंद्र सिंह, राजू सिंह, टाइगर सिंह और कई अन्य शामिल हुए ।
.पीस इंडिया के संस्थापक और चेयरमैन फिरोज खान एफके और अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने बताया है कि इस क्षेत्र में बहुत जल्द एक शिक्षा केंद्र खोला जाएगा जो कि बिलकुल निशुल्क होगा।इसके साथ ही कई सहायक गतिविधियाँ और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे जो बच्चे की शारीरिक और मानसिक शक्ति और ऊर्जा का निर्माण करेंगे। इनका कहना था कि समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगो को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है।














