कृष्णा प्रसाद ने किया केपी खदान के चासी पट्टी में एक सड़क का उद्घाटन
1 min read
आसनसोल टाइम्स : पिछले 30 सितम्बर को चक्रवाती तुफान गुलाब के कारण पुरे देश के साथ साथ शिल्पांचल में भी भारी तबाही हुई थी । केपी खदान के चासी पट्टी को मुख्य शहर से जोड़ने वाला मार्ग पुरी तरह से तबाह हो गया था । इसे लेकर यहां के लोगों ने कई स्तरों पर गुहार लगाई थी लेकिन इनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो आखिरकार इन्होने कृष्णा प्रसाद से अपील की । कृष्णा प्रसाद ने इनकी बातों को ना केवल सुना बल्कि इनको आश्वासन दिया की जल्दी ही सड़क का निर्माण किया जाएगा । अपने वादे को पुरा करने के लिए कृष्णा प्रसाद ने पुरी जान लगा दी और असंभव से दिखने वाले काम को पुरा कर दिया । आज जब केपी खदान के चासी पट्टी के लोगों ने कृष्णा प्रसाद की अगुवाई में इस सड़क का फीता काटकर उद्घाटन किया तो उनकी आंखों में खुशी के आंसु थे । इस मौके पर कृष्णा प्रसाद ने दर्जनों छात्र छात्राओं मे कापी किताब लेखन सामग्रीओं का वितरण किया । इसके साथ ही आने वाले सर्दी के मौसम को देखते हुए केपी खदान के चासी पट्टी के सैकड़ों लोगों में कंबल और अन्य शीत वस्त्र भी बांटे गए । स्थानीय लोगों में सड़क के निर्माण को लेकर भारी खुशी देखी गई । कृष्णा प्रसाद ने आज इस इलाके के एक दिव्यांग बच्चे की इलाज की जिम्मेदारी ली । इन्होंने कहा कि इस बच्चे को नर्व की शिकायत है और जल्द ही इसको इलाज के लिए बैंगलुरु भेजा जाएगा













