जमुड़िया के विधायक हरेराम सिंह के नेतृत्व में टीएमसी ने किया सायनी घोष की गिरफ्तारी का विरोध
1 min read
आसनसोल टाइम्स : पश्चिम बंगाल प्रदेश की तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष सायनी घोष को त्रिपुरा में गिरफ्तार किए जाने और टीएमसी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमलों के खिलाफ आज जमुड़िया ब्लाक एक टीएमसी की तरफ से जमुड़िया के विधायक हरेराम सिंह के नेतृत्व में एक विक्षोभ प्रर्दशन किया गया । हरेराम सिंह ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया और कहा कि आज त्रिपुरा में भाजपा के लोग टीएमसी पर हमले कर रहें हैं । अगर टीएमसी ने बंगाल में ऐसा करना शुरु कर दिया तो भाजपा को बंगाल से बोरिया बिस्तर समेट लेना होगा । लेकिन टीएमसी ऐसा नही करेगी क्योंकि ममता बनर्जी ने 2011 में ही कह दिया था कि वह बदला नहीं बदलाव चाहतीं है । यही वजह है कि आज बंगाल में कांग्रेस माकपा भाजपा सभी अपने अपने दलों को सभर्थन दे रहें हैं । हरेराम सिंह ने दावा किया कि टीएमसी के नेता और कार्यकर्ता हमेशा जनता के साथ रहते हैं । यह त्रिपुरा की जनता भी देख रही है । तभी उसने यह मन बना लिया है कि आने वाले चुनाव में वह भाजपा को सत्ता से हटाकर टीएमसी की सरकार बनाएगी । ब कहा कि सायनी घोष को गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार करके टीएमसी का आंदोलन रुकने वाला नहीं ।














