राधा नगर रोड एथलेटिक क्लब परिसर में हुआ होलिका दहन का कार्यक्रम:
1 min read

आसनसोल :पूरे देश के साथ-साथ कल आसनसोल के राधा नगर रोड एथलेटिक क्लब परिसर में भी धूमधाम से होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर राधा नगर रोड क्षेत्र के तमाम निवासी अपने परिवार के साथ उपस्थित थे और इस पावन अनुष्ठान में उन्होंने सम्मिलित होकर होली कार्यक्रम की शुरुआत की यहां पर होलिका दहन का कार्यक्रम किया गया और सभी ने पारंपरिक रूप से यहां पर पूजा अर्चना के साथ इसे संपन्न किया इस मौके पर आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी पवन गुटगुटिया हरिनारायण अग्रवाल 76 नंबर वार्ड की पार्षद बबीता दास मनोज गुप्ता निर्मला गुटगुटिया विजय अग्रवाल संजय गुटगुटिया आसनसोल क्लब के सचिव गोपाल अग्रवाल कैलाश गुप्ता तथा इस क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद थे तकरीबन 300 लोगों की उपस्थिति में यहां पर होलिका दहन का कार्यक्रम किया गया













