shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल ग्राम वसंत उत्सव कमेटी की तरफ से रामसाएर मैदान में हुआ वसंत उत्सव का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :आज रामसाएर मैदान में आसनसोल ग्राम वसंत उत्सव कमेटी की तरफ से शांतिनिकेतन की तर्ज पर वसंत उत्सव का आयोजन किया गया यहां पर सबसे पहले प्रभात फेरी निकाली गई इसके उपरांत रामसाएर मैदान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया यहां पर कई डांस ग्रुप द्वारा बंगाल की धरोहर को उजागर करती हुई नृत्य प्रस्तुतियां पेश की गई इसके साथ ही यहां पर विभिन्न होली गीत भी गाए गए कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए इस वसंत उत्सव कमेटी की अध्यक्ष मीता राय ने बताया कि इस बार यह उत्सव 18वें साल में प्रवेश कर गया है इस बार इस पूरे आयोजन को महिलाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है यहां हर साल की तरह इस साल भी प्रभात फेरी निकाली गई इसके उपरांत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और समाज के कई विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि जिस तरह से शांतिनिकेतन में होली का त्यौहार मनाया जाता है ठीक उसी प्रकार यहां पर भी इस त्यौहार को मनाया जा रहा है । वहीं विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी सचिन राय ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी आसनसोल ग्राम बसंत उत्सव कमेटी की तरफ से ऐसा मनमोहक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि यहां पर बंगाल की धरोहर को प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है शांतिनिकेतन के तर्ज पर यहां पर होली का त्यौहार मनाया जा रहा है जिसमें समाज के कई विशिष्ट लोग उपस्थित हैं यहां पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये जा रहे हैं। सचिन राय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से किसी भी क्षेत्र का सांस्कृतिक विकास होता है उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के संचालन में समिति की महिला सदस्यों का अहम योगदान रहा है वहीं 76 नंबर वार्ड पार्षद बबीता दास ने भी इस कार्यक्रम की तारीफ की और कहा कि जिस तरह से यहां पर बंगाल की तहजीब को पेश किया गया है वह सराहनीय है उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी यही कहती है कि धर्म सबका अपना-अपना हो सकता है लेकिन उत्सव में सबको शामिल होना चाहिए और यही आसनसोल की धरोहर है वही आसनसोल अदालत के वरिष्ठ अधिवक्ता अमिताभ मुखर्जी भी यहां उपस्थित थे उन्होंने भी इस कार्यक्रम की तारीफ की और कहा कि जिस तरह से इस कार्यक्रम के जरिए बंगाल के इस महान उत्सव को पेश किया गया है उसके लिए इस कार्यक्रम के आयोजकों की जितनी तारीफ की जाए कम है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page