भाजपा ने जारी की बंगाल से लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरे लिस्ट आसनसोल से प्रत्याशी के नाम की नहीं हुई घोषणा:
1 min read
कोलकाता :भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आज लोकसभा चुनाव के लिए 19 और प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी गई लेकिन इस सूची में आसनसोल से प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई हालांकि आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल को मेदिनीपुर से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है वही मेदिनीपुर से सांसद रहे दिलीप घोष को वर्धमान दुर्गापुर से प्रत्याशी बनाया गया है वही कोलकाता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गांगुली को तमलुक से प्रत्याशी बनाया गया है आपको बता दें कि तमलुक से टीएमसी द्वारा युवा नेता देवांशु भट्टाचार्य को चुनाव के लिए टिकट दिया गया है वहीं बैरकपुर से उम्मीद के मुताबिक टीएमसी से भाजपा में आए अर्जुन सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है हालांकि दूसरी लिस्ट में भी आसनसोल से प्रत्याशी का नाम नहीं रहने से इस सीट को लेकर अभी भी कयास बना हुआ है












