मिडवेस्ट हॉस्पिटल की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के भगत सिंह मोड़ इलाके में स्थित मिडवेस्ट हास्पिटल में आज एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट का प्रदान कर सम्मानित किया इस मौके पर मिडवेस्ट हॉस्पिटल से जुड़े देव ज्योति उपाध्याय ने कहा कि वह भी एक अस्पताल चलते हैं और आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के कर्मचारियों को सम्मानित और पूरे साल उनकी मेहनत को सलामी देने के लिए मिडवेस्ट हॉस्पिटल की तरफ से हर साल ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाता है उन्होंने कहा कि आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के कर्मचारी जिस तरह से पूरे क्षेत्र में अस्पतालों में खून की मांग को पूरा करते हैं वह काबिले तारीफ है एक अस्पताल होने के नाते उन्होंने इसे अपना नैतिक दायित्व समझा और इस सोच को ध्यान में रखते हुए हर साल उनके अस्पताल की तरफ से भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है उन्होंने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा रक्त संग्रह होने की उम्मीद है उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस रक्तदान शिविर से कम से कम 40 यूनिट रक्त संग्रह किया जाएगा












