shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

राहा लेन में श्री श्याम मंदिर में होने वाले तीन दिवसीय फागुन महोत्सव की हुई शुरुआत:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के राहा लेन में स्थित श्याम मंदिर तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव का कल शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से विशाल शोभायात्रा उषाग्राम दुर्गा मंदिर से निकलकर जीटी रोड हटन रोड रामधनी मोड एन एस रोड होते हुए श्री श्याम मंदिर के प्रांगण में पंहुची और बाबा को निशाना अर्पित किया गया। इस अवसर पर 51 बड़े निशान और हजारों छोटे निशान श्याम नाम का जयकारा करते हुए एक साथ निकले। इस अवसर पर मंदिर संचालन समिति के सदस्य आनंद पारीक ने बताया प्रत्येक वर्ष इस फागुन महोत्सव को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आज पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने रंग-बिरंगे निशान हाथों में लेकर शोभायात्रा निकाली और जय श्री श्याम के नारे से पूरे शिल्पांचल गूंज उठा । इस अवसर पर बाबा श्री श्याम का भव्य दरबार सजाया गया साथ ही महिला पुरुष और बच्चे छोटे बड़े रंग-बिरंगे निशान लहराते नजर आए। आज की शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र नागपुर से आए महाराष्ट्रीयन ढोल रहा जिसकी थाप से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी आसनसोल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश तिवारी एम एम आई गुरदास चटर्जी आसनसोल दक्षिण थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज कौशिक कुंडू श्याम सेवा ट्रस्ट के सीताराम बगड़िया, दीपक चौधरी, विष्णु जलूका, मधु शर्मा, नवल मखरिया, पिंटू डीडवानिया, संजीव पसारी, राजेश अग्रवाल, संजीव पसारी, नितेश जालुका, सुदेश अग्रवाल, अभिषेक केडिया, अतुल सिंघानिया, आशीष केडिया, अरुण अग्रवाल, पप्पू वैश्य, कुणाल भूत, मनोज वेद, जीतू सिंह, सुभाष पारीक, विक्रम शर्मा, अशोक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, सहित हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कल यानी बुधवार को श्री श्याम मंदिर में एकादशी के शुभ अवसर पर संध्या 6:00 बजे से प्रातः 4:00 बजे तक बाबा श्याम के कीर्तन का भव्य आयोजन श्री श्याम मंदिर राहालेन के प्रांगण में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page